Breaking News

मां और बेटे के दोहरे हत्याकांड खौफनाक वारदात से दहला सूरजपुर


सूरजपुर :  मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड की ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है, जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे जमीन से बाहर निकला एक पैर देखा, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची जयनगर पुलिस ने जब मिट्टी हटाकर शव बाहर निकाला तो हर कोई सन्न रह गया, युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान थे, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि बेरहमी से हत्या करने के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शव को जमीन में दफन करने की कोशिश की गई थी, चुकी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी इसलिए शव को मर्चुरी में रखवा कर मृतक की शिनाख्त और मामले की जांच शुरू की गई, आखिरकार मृतक की शिनाख्त कार्मल कार्बेट स्कूल बिश्रामपुर में 12वीं के छात्र सुजल बरेट के रूप में हुई, सुजल की पहचान होते ही पुलिस को एक और सुराग मिला कि उसकी स्कूटी घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी थी,

 जब पुलिस सुजल के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे पर ताला लटका मिला और उसकी मां का कोई अता-पता नहीं था, अनहोनी की आशंका गहराने पर पुलिस ने फौरन रिश्तेदारों को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा,घर के अंदर घुसने के बाद वहां की स्थिति देखकर पुलिस के होश उड़ गए, क्योंकि घर के बाथरूम में सुजल की मां रजनी बरेट का भी शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला, रजनी एक सरकारी शिक्षिका थीं और पति की पहले ही मौत हो जाने के कारण वह अपने बेटे सुजल के साथ इसी घर में अकेले रहती थीं, एक ही झटके में मां और बेटे की इस नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई,  काफी रात होने की वजह से शव को घर में ही छोड़कर घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया गया है, 


सुबह फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर घर का ताला फिर से खोलेगी और बारीकी से साक्ष्य जुटाएगी, घर के भीतर मां और सड़क किनारे जमीन में दफन बेटे के इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं हत्या की असली वजह और कातिलों की पहचान अब भी पुलिस के लिए एक बड़ी और पेचीदा चुनौती बनी हुई है