Breaking News

दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला, तीन आरोपियों को फांसी एक को आजीवन कारावास की सजा



छत्तीसगढ़/सूरजपुर : सूरजपुर थाने में सदस्य प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी से दुष्कर्म के बाद मां और बेटी की की हत्या बहुचर्चित  दोहरे हत्याकांड मामले में सूरजपुर अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है अदालत ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू सहित फूल सिंह उर्फ रिंकू सिंह और चंद्रकांत चौधरी को फांसी की सजा सुनाई है वहीं, मामले के एक अन्य आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को उम्रकैद की सजा दी गई है


मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सजा सुनाने से पहले न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल ने मुख्य आरोपी के आचरण को लेकर नाराजगी भी जताई

अदालत के फैसले के बाद पुलिस परिवार और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। दोहरे हत्याकांड के इस मामले में अदालत के फैसले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी नजर आई

फिलहाल अदालत के इस फैसले के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर भी नजर बनी हुई है