Breaking News

NUSI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर लगे 29 लाख रुपए लेने का आरोप


रायपुर : छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे इन दिनों चर्चा में हैं। उन पर राजू नामक व्यक्ति से अलग-अलग किस्तों में 29 लाख रुपये लेने का आरोप है। आरोप है कि यह रकम ठेका दिलाने, रेत खदान समेत विभिन्न सरकारी कामों में लाभ पहुंचाने के नाम पर ली गई वही इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए नीरज पांडे ने रायपुर कमिश्नरेट पहुंचकर इसे गलत बताया ओर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.


कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर 29 लाख रुपये लेने का गंभीर आरोप लगा है आरोप सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में है पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के निवासी राजू सोनकर ने आरोप लगाया है कि नीरज पांडे ने कैंटीन ठेका, रेत खदान, विभिन्न सरकारी विभागों में ठेका दिलाने और सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 29 लाख रुपये लिए.

 नीरज पांडे ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह गलत और निराधार बताया है उन्होंने कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। नीरज पांडे के मुताबिक, उनके चाचा जमीन का कारोबार करते हैं और राजू सोनकर भी इस कारोबार से जुड़ा हुआ था कारोबार में राजू को मिलने वाले मुनाफे की राशि उसे दी जाती थी, लेकिन अब उन्हीं पैसों को गलत तरीके से पेश कर उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है.

वही मामले को लेकर नीरज पांडे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर कमिश्नरेट पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे