छत्तीसगढ़/बलरामपुर : आवासीय एकलव्य विद्यालय से सामने आई यह खबर बेहद गंभीर है यहां 9वीं कक्षा के आठ छात्रों के साथ 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा है घटना 6 सितंबर की शाम की बताई जा रही है आरोप है कि बच्चों ने घटना के बाद हॉस्टल अधीक्षक को जानकारी दी, लेकिन उन्हें तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया गया और परिजनों को भी सूचना नहीं दी गई मंगलवार सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे विद्यालय पहुंचे और बच्चों को जिला अस्पताल लेकर गए.
जिला मुख्यालय स्थित आवासीय एकलव्य विद्यालय में छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद सवालों का दौर शुरू हो गया है आरोप है कि 9वीं कक्षा के आठ छात्रों के साथ 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने मारपीट की। बताया जा रहा है कि घटना 6 सितंबर की शाम करीब 7 बजे हुई मारपीट के बाद 9वीं कक्षा के छात्रों ने इसकी जानकारी हॉस्टल अधीक्षक को दी..लेकिन आरोप है कि बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय हॉस्टल में ही मामूली उपचार कराया गया
गंभीर आरोप यह है कि घटना के बाद बच्चों के परिजनों को भी तत्काल सूचना नहीं दी गई मंगलवार सुबह जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे सीधे विद्यालय पहुंचे और बच्चों को अपने साथ जिला चिकित्सालय लेकर गए अस्पताल में बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार कराया गया। परिजनों के मुताबिक बच्चों के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान दिखाई दिए हैं.
घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों में इस बात को लेकर नाराजगी दिखाई दी कि अगर बच्चों को चोट लगी थी तो उन्हें समय पर अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया और घटना की जानकारी परिवार वालों को तत्काल क्यों नहीं दी गई?
घटना के बाद हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रबंधन पर आरोप है कि उसने मामले को तत्काल गंभीरता से नहीं लिया, हालांकि, मारपीट करने वाले छात्रों की ओर से घटना को लेकर क्या पक्ष है और विद्यालय प्रबंधन इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करता है, यह भी जांच का विषय है
आठ छात्रों के साथ मारपीट के इस मामले ने आवासीय विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और हॉस्टल व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं अब जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, इस पूरे मामले में ट्रायवल विभाग की AC ने बताया कि मामले में जांच जारी है संभवत कुछ जांच के बाद कुछ छात्रों पर गाज गिर सकती है साथ ही इनमें से कुछ छात्रों को स्कूल से सस्पेंड किया जा सकता है।