अंबिकापुर। शहर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल की मेडिकल दुकान में एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है शिकायत के बाद कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की फार्मेसी, दवा स्टॉक और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की
जांच के दौरान मेडिकल दुकान के स्टॉक में अमिकासिन 250 एमजी के तीन एक्सपायरी इंजेक्शन मिले। इन इंजेक्शनों पर अप्रैल 2026 की एक्सपायरी डेट दर्ज थी एक्सपायरी दवाएं अस्पताल के स्टॉक में मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया
कलेक्टर के आदेश पर मेडिकल दुकान सील
जांच के बाद कलेक्टर के आदेश पर सिद्धार्थ हॉस्पिटल की मेडिकल दुकान को सील कर दिया गया है वहीं, अस्पताल की फार्मेसी के लाइसेंस को 15 दिनों के लिए निलंबित किया गया है.
स्वास्थ्य विभाग अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि स्टॉक में मिले एक्सपायरी इंजेक्शनों का मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया गया था या नहीं,मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.