Breaking News

युवक के दुकान में तीन बार चोरी एक बार लूट की कोशिश, थाने में नहीं हो रही सुनवाई एसपी से लगाया न्याय का गुहार

सरगुजा : सीतापुर में लगातार चोरी की वारदातों से परेशान एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है,पीड़ित का आरोप है कि एक महीने के भीतर उसके ग्राहक सेवा केंद्र में दो बार चोरी हुई, जिसमें 4 लाख 32 हजार रुपये नगद समेत सामान चोरी हो गया,खास बात ये है कि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है, बावजूद इसके पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप है,मामले में अब पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है


 मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवरडांड का है,यहां रहने वाले सत्यनारायण कुशवाहा ने चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है,पीड़ित के मुताबिक पहले अज्ञात चार से पांच बदमाशों ने मिर्ची पाउडर छिड़ककर लूटपाट की कोशिश की थी,इसके बाद 11 जुलाई और फिर 11 अगस्त को उसके स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोरी की गई,पीड़ित का दावा है कि दोनों घटनाओं में कुल 4 लाख 32 हजार रुपये नगद समेत दुकान का सामान चोरी हुआ है.

चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है,पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई,पुलिस कार्रवाई के इंतजार में परेशान पीड़ित ने अब एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है