सरगुजा : के धौरपुर क्षेत्र के नवडीहा मछली नाले में महिला का अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला के हाथ-पैर बंधे हुए बताए जा रहे हैं आशंका जताई जा रही है कि शव पानी के बहाव के साथ यहां तक पहुंचा होगा सूचना के बाद धौरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तस्वीरें धौरपुर थाना क्षेत्र के नवडीहा मछली नाले की हैं, जहां पानी में महिला का शव दिखाई देने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की शुरुआती जानकारी में महिला के हाथ-पैर बंधे होने की बात सामने आ रही है
हालांकि शव की स्थिति और मौत के कारणों को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस आसपास के इलाकों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले के हर पहलू की जांच कर रही है शव के पानी के बहाव के साथ आने की आशंका भी जताई जा रही है.