Breaking News

​खाकी की छाती पर चढ़कर AK-47 और UBGL का प्रदर्शन, 'VIP दहशतगर्द' संजय अम्बष्ठ पर मेहरबान क्यों है पुलिस? कानून का इकबाल या पुलिसिया नाकामी?

अंबिकापुर: शहर में कोई आम नागरिक अगर हाथ में लाठी, डंडा या चाकू भी लहरा दे, तो कोतवाली पुलिस चंद मिनटों में उस पर आर्म्स एक्ट और NSA ठोक कर सलाखों के पीछे धकेल देती है। लेकिन जब बात संजय अम्बष्ठ की आती है, तो पुलिस के हाथ-पंव फूलने लगते हैं और कानून का चाबुक हवा में गायब हो जाता है। संजय अम्बष्ठ नामक इस शख्स ने न सिर्फ युद्ध स्तर के सबसे घातक हथियार—AK-47 और UBGL (Under Barrel Grenade Launcher)—खुलेआम थाम रखे हैं, बल्कि इसकी दुस्साहस की इंतहा तो देखिए!
​
वर्दी की साख नीलाम: पुलिस अफसर के सरकारी चेंबर में लहराई पिस्टल
​
संजय अम्बष्ठ की हिमाकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने किसी आम जगह पर नहीं, बल्कि पुलिस अफसर के सरकारी चेंबर में, सरकारी कुर्सी पर बैठकर खुलेआम पिस्तौल लहराई। इतना ही नहीं, आम जनता में दहशत फैलाने और अपनी 'रसूख' का खौफ कायम करने के लिए इसने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शान से शेयर भी किया।
​
यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था के मुंह पर करारा तमाचा है। क्या अब पुलिस चेंबर अपराधियों और दहशतगर्दों के लिए फोटोशूट का अड्डा बन चुके हैं?
​
कोतवाली पुलिस पर उठे गंभीर सवाल: आम आदमी के लिए अलग और 'रसूखदार' के लिए अलग कानून?
​
तस्वीरें सामने आए वक्त बीत चुका है, लेकिन कोतवाली पुलिस की चुप्पी इस पूरे मामले में उनकी संदिग्ध भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। आखिर संजय अम्बष्ठ के खिलाफ अब तक FIR दर्ज कर उसे जेल की सलाखों के पीछे क्यों नहीं भेजा गया? ​क्या पुलिस इस दहशतगर्द से डरती है? या फिर किसी आका का दबाव है जिसके आगे खाकी ने घुटने टेक दिए हैं?
​केवल संजय अम्बष्ठ ही क्यों? हथियार थमाने वाले खाकीधारी अफसर पर भी हो बुलडोजर जैसी कार्रवाई!
​
यह मामला सिर्फ संजय अम्बष्ठ तक सीमित नहीं है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक आम शख्स के हाथों में AK-47, UBGL और पुलिस चेंबर की सरकारी पिस्टल पहुंची कैसे? जिस भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी ने इस दहशतगर्द को सरकारी हथियार सौंपे और अपने चेंबर में यह तमाशा होने दिया, वह भी इस अपराध का बराबर का हिस्सेदार है। 
​
अब देखना यह होगा कि खाकी अपनी खोई हुई साख बचाने के लिए इस दहशतगर्द को जेल भेजती है या फिर 'खास' लोगों के सामने पुलिस का इकबाल यूं ही नीलाम होता रहेगा!