सरगुजा : सीतापुर स्थित लक्ष्य नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने आज इंडियन नर्सिंग काउंसिल से कॉलेज की मान्यता नहीं होने के कारण जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सीतापुर में रैली निकाली..इसके बाद छात्रों ने कॉलेज के सामने पहुंचकर नारेबाजी की..छात्रों ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन के द्वारा जब एडमिशन लिया जा रहा था तब उन्हें इस बात की जानकारी दी गई थी कि कॉलेज को इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता मिला हुआ है लेकिन अब उन्हें पता चल रहा है कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल से कॉलेज की मान्यता फेल हो गई है ऐसे में उनके भविष्य पर संकट मंडरा रहा है छात्रों ने इससे पहले कल कलेक्टर से भी मुलाक़ात की थी.
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़
दूसरी तरफ कॉलेज के छात्रों के प्रदर्शन पर कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता जरूरी नहीं है इसके बिना भी कॉलेज से पास आउट छात्रों को देश के किसी भी कोने में किसी भी विभाग में नौकरी के लिए अप्लाई करने में कोई दिक्कत नहीं होगी जितना ही नहीं कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि प्रदेश के 100 से अधिक मेडिकल कॉलेज को इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मानता नहीं है काउंसिल ने सभी का मान्यता निरस्त कर दिया है. अगर इंडियन नर्सिंग काउंसिल से नर्सिंग कॉलेज को मान्यता की जरूरत नहीं है तो फिर यह काउंसिल किस लिए बनाई गई है, इस पर भी सवाल उठ रहा है वही स्टूडेंट का कहना है कि जब तक कॉलेज को नर्सिंग काउंसिल से मानता नहीं मिलती है उनके द्वारा विरोध किया जाता रहेगा हालांकि इस पूरे मामले को कॉलेज प्रबंधन संभालने की कोशिश कर रहा है और छात्राओं को सरकार और कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर समझाइश दी जा रही है.
छात्रों ने विधायक राम कुमार टोप्पो से की मुलाकात
नर्सिंग कॉलेज की मान्यता को लेकर छात्रों ने विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक को विधायक ने पत्र लिख कर अवगत कराया जिस पर संयुक्त संचालक ने जांच के निर्देश देते हुए 3 सदस्यीय टीम गठित कर दी है और 5 दिनों में जांच रिपोर्ट मांगी है।