छत्तीसगढ़/सरगुजा : नाबालिक आदिवासी छात्र के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां गांव के एक उपसरपंच के पति द्वारा नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है इतना ही नहीं जब परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करानी चाहिए तो आरोपी उप सरपंच के पति ने परिजनों को पैसे का लालच देकर शिकायत रोकने की कोशिश भी की मगर परिजनों ने गांव के लोगों के साथ थाने पहुंचकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है
आदिवासी बहुल इलाके में दुष्कर्म के कई मामले सामने आ चुके हैं मगर आज गांव के उप सरपंच के पति ने ही नाबालिक छात्रा की असमत को तार-तार कर दिया है, पूरा मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, पीड़ित छात्रा के परिजनों का आरोप है कि गांव के उप सरपंच पति के द्वारा उनकी नाबालिक 15 वर्ष कक्षा सातवीं की छात्रा से घर का कामकाज कराया जाता था और शादी के समय पूरा खर्च उठाने की बात कही गई थी बीते 20 जुलाई को नाबालिक छात्रा जब उप सरपंच के घर पहुंची तो आरोपी उप सरपंच पति ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जब पीड़िता ने अपनी आप बीती परिजनों को बताई तो आरोपी उप सरपंच पति ने परिजनों को पैसे का लालच देकर शिकायत करने से रोकने की कोशिश की मगर जैसे ही परिजनों ने घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी जिसके बाद गांव वाले काफी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे मामले में शिकायत दर्ज कराई है ।