Breaking News

सरगुजा में CBSE स्कूलों पर सख्ती, NCERT किताबें लागू करने के DEO के आदेश के बाद भी निजी स्कूलों की मनमानी जारी



छत्तीसगढ़/अंबिकापुर। सरगुजा जिले में CBSE से संबद्ध निजी स्कूलों द्वारा NCERT की जगह निजी प्रकाशकों की किताबें चलाने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दिनेश कुमार झा ने सख्त रुख अपनाया है। DEO ने चार माह पहले जिले के कई CBSE स्कूलों को नोटिस जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि विद्यार्थियों को केवल NCERT की पुस्तकें ही पढ़ाई जाएं।


नोटिस जारी किए जाने वाले स्कूलों में कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल (OPS), न्यू डीपीएस सरगवां, मोंटफोर्ट स्कूल, बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल सहित अन्य निजी विद्यालय शामिल हैं।


इसके बावजूद कई स्कूल अब भी निजी प्रकाशकों की किताबें संचालित कर रहे हैं। नोटिस के बाद स्कूल प्रबंधन अपनी सफाई में अभिभावकों की सहमति का हवाला दे रहे हैं, जबकि अभिभावक संघ ने इस मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।


DEO दिनेश कुमार झा ने स्पष्ट कहा है कि CBSE से संबद्ध सभी निजी स्कूलों को NCERT की किताबें ही लागू करनी होंगी और किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संकेत दिए हैं कि आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।