Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय


सरगुजा/अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और POCSO एक्ट के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹5 हजार के इनाम की घोषणा की है। आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली, जिला सरगुजा के अपराध क्रमांक 504/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) तथा POCSO एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज है। आरोप है कि भफौली निवासी तरूण जायसवाल ने एक नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इसके बाद से फरार है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए के तहत आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹5,000 के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपी के संबंध में ऐसी सूचना, जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर अथवा जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सूचना दें। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी और नियमानुसार इनाम प्रदान किया जाएगा।


सूचना देने के लिए संपर्क करें:

  • पुलिस अधीक्षक, सरगुजा: 94791-93501
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा: 94791-93502
  • नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर: 94791-93503
  • पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला सरगुजा: 94791-93599