Breaking News

सरगुजा में हाथी का हमला: पुटू बीनने गए दंपती पर हमला, दोनों घायल


सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक दंपती घायल हो गया। घटना उदयपुर क्षेत्र के भालूमाड़ा इलाके की है, जहां पति-पत्नी पुटू (जंगली मशरूम) बीनने जंगल गए थे।


जानकारी के अनुसार, जंगल में अचानक उनका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने पति पर हमला कर उसे पटक दिया। वहीं, जान बचाकर भागने के दौरान पत्नी भी घायल हो गई।


घटना के बाद स्थानीय लोगों और वन विभाग की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जानकारी जुटा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जंगल में नहीं जाने की अपील की है।