अंबिकापुर/रिंग बांध विवाद मामला ने तूल पकड़ा लिया है। मिट्टी से पाटे गए 57 डिसमिल निस्तार की जमीन से मिट्टी हटाने की कर्रावाई निगम अमला कर रहा है। इसी बीच कब्जाधरी ने निगम की टीम को गाली गलौज कर भगाया और कर्रावाई पर उठाए सवाल। कब्जाधरी का कहना है कि रिंग बांध की जमीन पर प्रशासन ने लगाया है स्टे। जबकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बांध की जमीन कर कोई स्टे नहीं लगा है। कब्जा धारी अवैध तरीके से निस्तार की जमीन पर कब्जा कर मिट्टी से पाठ रहा था। जिसके खिलाफ कर्रावाई की जा रही है। नगर निगम द्वारा की जा रही कर्रावाई के दौरान निगमकर्मियों और कब्जाधारी के बीच जमकर हुआ विवाद हुआ। जबकि विवाद के बीच नगर निगम की कार्रवाई जारी, मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद है। विवाद को बढ़ता देख मौके पर पुलिस बल को तैनात कर निस्तार की जमीन से कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है।