सरगुजा : दो सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के द्वारा जिला स्तरीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया जहां वेतनमान निर्धारण और शिक्षा विभाग में संविलियन एवं नियमितीकरण की मांग की गई है, सांकेतिक धरना प्रदर्शन पर बैठे स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षकों ने अपनी मांग को लेकर अब लामबंद हो चुके हैं, अंबिकापुर शहर के गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर के पास सांकेतिक धरने पर बैठे शिक्षकों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है और सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने का आवाहन किया है, लंबे समय से प्रदेश सरकार से संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ नियमित वेतन वृद्धि एवं वेतनमान निर्धारण के साथ ही शिक्षा विभाग में संविलियन एवं नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं, मांग पूरी नहीं होने पर विशाल प्रदर्शन की चेतावनी भी संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ ने दी है.
MMU बनी वरदान शहरी गरीबों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव
January 03, 2026