Breaking News

दुनियाभर में अपनी कविताओं के लिए मशहूर,पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन

 


रायपुर : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया है। हार्ट अटैक मौत की वजह बताई जा रही है, हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का गुरुवार को निधन हो गया.इसकी जानकारी उनके परिवार के करीबियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई, खबर है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है, रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था, 


डॉ दुबे का निधन केवल एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं, बल्कि कविता मंचों की गूंज को एक ठहराव देने जैसा, वह आवाज़, जो मंच पर आते ही उन्हें प्यार करने वालो की चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी और स्वागत तालियों की सोर, अब सदा के लिए मौन हो गई है.इनका जन्म 8 अगस्त  1953 को हुआ था, 72 की उम्र में निधन हो गया.


 2010 में भारत सरकार द्वारा देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री मिला था ,इससे पहले 2008 में उन्हें काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया  था